अवैध निर्माणों पर एचआरडीए ने चलाया बुलडोजर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने शनिवार 22 नवंबर को जिले में छह अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इससे एक दिन पहले भी दो बड़ी कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी। इस तरह दो दिनों में कुल नौ अवैध कॉलोनियों को गिराया गया है।

लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। हरिद्वार की राजा गार्डन कॉलोनी के पास भानू प्रताप स्कूल से लगे तालाब के समीप सूरज सैनी द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को तोड़ा गया। इक्कड़ गांव में रामा एनक्लेव के आगे सराय रोड पर मुअज्ज़म अली तथा अन्य द्वारा बनाई जा रही अनधिकृत कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही श्मशान घाट के पास बन रही अवैध कॉलोनी को भी तोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

खंजनपुर गांव में शमीम द्वारा करीब 15–16 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को गिराया गया। वहीं रुड़की तहसील क्षेत्र में शनि मंदिर के पीछे शेरपुर गांव के पास कमल किशोर द्वारा 9–10 बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। श्यामपुर कांगड़ी गांव में बृजमोहन राणा द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी में निर्माण कार्य टीम के पहुंचने के बाद भी जारी था,जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए पूरी कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

उपाध्यक्ष सोनिका ने बताया कि जिन कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई, उनके मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नोटिस का जवाब देने के बजाय उन्होंने अवैध निर्माण जारी रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news HRDA runs bulldozer HRDA runs bulldozer on illegal constructions Illegal construction uttarakhand news अवैध निर्माण उत्तराखण्ड न्यूज एचआरडीए का चला बुलडोजर हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More