शराब के नशे में विवाद के दौरान पति ने सिर पर वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में भारी वस्तु से पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ सोमवार देर शाम आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति और उसके भाई-भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, घनश्याम निवासी लेबर कॉलोनी बीएचईएल सेक्टर-5 का अपनी पत्नी मंजू देवी (40) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बीच मंजू ने अपने बेटे श्रेयांश को फोन पर जानकारी दी। झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने किसी भारी वस्तु से मंजू के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घनश्याम फरार हो गया।जब बेटा घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार, एसएसआई मनोहर सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। एक टीम आरोपी की तलाश में दबिश देती रही। सूत्रों की मानें तो आरोपी को भेल क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मंजू देवी के पिता कलवा पुत्र बसंता निवासी सबलगढ़ थाना मंडावली तहसील नजीबाबाद बिजनौर की शिकायत पर आरोपी घनश्याम और उसके भाई रोहिताश, भतीजे सौपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

पुलिस के अनुसार आरोपी घनश्याम पहले भेल में संविदा कर्मचारी था। इसके बाद अब काफी समय से सिडकुल क्षेत्र में कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसके दो बेटे हैं।घनश्याम शराब का नशा करता है। इसी कारण अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। महिला के पिता कलवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मंजू की शादी 22साल पहले घनश्याम निवासी जक्खाकी भफदौला तहसील नजीबाबाद के साथ हुई थी। अब सभी लेबर कॉलोनी सेक्टर-5 ए भेल में रह रहे थे। 20 साल से घनश्याम व उसका भाई रोहिताश और रोहिताश का बेटा सौपिन मंजू को लगातार जमीनी विवाद के चलते प्रताड़ित कर रहे थे। उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते थे। 28 सितंबर की रात घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर घनश्याम ने मंजू की बेरहमी से हत्या कर डाली।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

हत्या के पीछे ये बात भी कही जा रही है कि कुछ जमीन मंजू के नाम पर दर्ज है। घनश्याम उसे पिछले कुछ दिन से जमीन उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। शराब के नशे में इसे भी बरबाद करने की बात कहते हुए ऐसा करने से मना कर दिया था। उसने बच्चों के लिए जमीन होने की बात कहकर मना कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news During a drunken argument haridwar news murder news the husband killed his wife by hitting her on the head uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट मर्डर न्यूज शराब के नशे में विवाद के दौरान सिर पर वार कर हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More