गंगा के तेज बहाव में बहे काम से घर लौट रहे पति-पत्नी, एसडीआरएफ जुटी खोज में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां गंगा नदी के तेज बहाव में पति-पत्नी बह गए।घटना के बाद से दोनों लापता हैं एसडीआरएफ टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय पिंटू और उनकी 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी, जो कि मूल रूप से हाथरस (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं, ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में किराये पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। शुक्रवार को भी दोनों काम से लौटते समय वे त्रिवेणी घाट से होकर चंद्रेश्वर नगर की ओर बढ़ रहे थे, तभी रास्ते में चंद्रभागा नदी, जो बरसात में गंगा से मिलती है, पार करते समय हादसा हो गया। लक्ष्मी का पैर फिसला और वह बहने लगी। पत्नी को डूबता देख पिंटू ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी, लेकिन गंगा के तेज बहाव ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी सूचना पर पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बैराज तक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा का जलस्तर काफी ऊंचा होने से राहत कार्य में काफी कठिनाई हो रही है, लेकिन टीम पूरी कोशिश में जुटी है।त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार के अनुसार, पिंटू और लक्ष्मी ऋषिकेश में मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे।उनका जीवन संघर्ष से भरा था और अब यहहादसा परिवार के लिए बहुत बड़ा संकट बनकर आया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

प्रशासन ने इस हादसे के बाद लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान किसी भी जल स्रोत या तेज बहाव वाली नदी को पार करने की कोशिश न करें। विशेषकर चंद्रभागा और गंगा के संगम स्थल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: husband and wife returning home from work were swept away in the strong current Husband and wife returning home from work were swept away in the strong current of the Ganges rishikesh news SDRF engaged in search strong current of the Ganges uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज काम से घर लौट रहे पति-पत्नी गंगा का तेज बहाव बह गए तेज बहाव में

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More