सिडकुल कार्यालय के पास टैंकर से हुआ हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव, अग्निशमन टीम ने एसिड को किया नष्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। सिडकुल कार्यालय के पास एक टैंकर से हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों ने तत्काल इस घटना का संज्ञान लिया। अग्निशमन टीम द्वारा टैंकर को सुरक्षित स्थान पर खाली करा कर एसिड को नष्ट करते हुए बड़ा हादसा होने से बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतनगर सिडकुल में आज सुबह एक टैंकर से हाइड्रो क्लोरिक एसिड का रिसाव होने लगा। इससे सिडकुल पुलिस सहित फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएफओ और सीओ ऑपरेशन अग्निशमन विभाग के दो वाहनों को लेकर मौके पर पहुंचे और एसिड रिसाव पर काबू पाते हुए टैंकर को सुरक्षित स्थान में खाली कर नष्ट किया। टीम द्वारा अग्निशमन के दो वाहनों से आधे घंटे में हाइड्रोक्लोरिक एसिड को नष्ट किया गया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि एक फैक्ट्री में साफ सफाई के लिए मंगाया गया हाइड्रोक्लोरिक एसिड टैंकर से रिसाव होने लगा। सूचना पाकर दो फायर टेंडर की मदद से हाइड्रोक्लोरिक एसिड को खाली कराकर नष्ट किया गया। टैंकर में 8 से 10 हजार लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरा हुआ था। हाइड्रो क्लोरिक एसिड में 70 प्रतिशत पानी जबकि 30 प्रतिशत एसिड का लिक्विड था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fire team destroyed the acid Hydrochloric acid leakage from tanker near SIDCUL office US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More