नई दिल्ली। साइबर ठग अब चारधाम के तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आईसीसीसीसी) ने इस संबंध में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया।
आईसीसीसीसी ने कहा कि ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पर फर्जी पेज, व्हाट्सऐप अकाउंट के साथ गूगल और फेसबुक पर प्रायोजित विज्ञापनों से लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। आईसीसीसीसी ने कहा है कि ठग तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को केदारनाथ और चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर बुकिंग, गेस्ट हाउस, होटल, कैब बुकिंग के बहाने उनके बैंक खाते में सेंध लगा रहे हैं। फर्जी वेबसाइट या पेज के जरिए बुकिंग के लिए पैसा जमा करने के बाद उन्हें बुकिंग से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिलती है। आईसीसीसीसी ने कहा, किसी प्लेटफॉर्म पर पैसे का भुगतान करने से पहले कई स्तर पर उसका सत्यान जरूरी है। गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, एक्स समेत अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग न ही करें तो बेहतर होगा। साथ ही अपील की कि बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]