वीआईपी गेट के समीप रेलवे लाइन पुलिया के नीचे तालाब में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां वीआईपी गेट के समीप रेलवे लाइन में पुलिया के नीचे बने तालाब में मिले युवक के शव की शिनाख्त निर्मल कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई, घटना के दिन मृतक के बड़े भाई का विवाह था, परंतु रिसेप्शन की तैयारी पूर्ण हो जाने तथा खाना तैयार हो जाने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।

विदित रहे कि यहां वीआईपी गेट के पास रेलवे लाइन में पुलिया के नीचे बने तालाब में रविवार की दोपहर बाद एक युवक का शव पानी के तालाब में तैरता हुआ लोगों को दिखाई दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। इसी बीच उक्त मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी किए गए परंतु स्थानीय लोग उसे नहीं पहचान सके। गत शाम वीआईपी गेट निर्मल कॉलोनी निवासी राजेश कुमार और उनके परिजनों को पता चला कि निकट ही पुलिया के नीचे पानी में मिला युवक का शव असल में उनके 21 वर्षीय बेटे संदीप का है, तो परिवार में कोहराम मच गया। राजेश कुमार के बड़े बेटे अमित की 2 दिन पूर्व शादी थी। गत शाम उसका रिसेप्शन होना था, शादी के दिन ही संदीप गायब हो गया और परिजनों ने समझा कि दोस्तों के साथ में मस्ती कर रहा होगा। विवाह संपन्न होने के बाद गत शाम जैसे ही (पार्टी) रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी और भोजन बनकर तैयार हो गया था, डीजे वालों ने डीजे लगाकर लाइट एवं टेंट सब कुछ सज गए थे तभी परिजनों को छोटे बेटे के निधन का समाचार मिला तो पल भर में विवाह की सारी खुशियां मातम में बदल गई, रिसेप्शन व अन्य कार्य छोड़ सभी परिजन रात को ही हल्द्वानी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने वहां रखे गए मृतक के शव की शिनाख्त कर ली, इसके बाद आज दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद मृतक 21 वर्षीय संदीप का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के दादा हरि ओम सहित अन्य रिश्तेदार संदीप के अचानक निधन पर अब तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं, तथा पूरा परिवार गमगीन है। संदीप सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत था। कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि तालाब में मिले युवक के शव की शिनाख्त निर्मल कॉलोनी निवासी संदीप के रूप में हुई है, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Identification of the body of the youth found in the pond under the railway line culvert near the VIP gate lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More