देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून की IEEWIT स्टूडेंट ब्रांच की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग (AGM)- 2026 का सफल आयोजन रविवार को होटल टोन्स फ़ूड प्लाजा एंड रेस्टुरेंट, देहरादून मे को सफलता पूर्वक किया गया। मीटिंग में सभी ऑफिस बैरिअर्स और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक की शुरुवात वर्ष- 2025 के ऑफिस बैरिअर्स द्वारा सभी सदस्यों के साथ अपने अनुभवों को साझा कर किया गया। सर्वप्रथम निशा बिष्ट-चेयर- 2025 ने अपना अनुभव साझा किया, तदोपरान्त आध्या गुप्ता-चेयर WIE एफिनिटी ग्रुप-2025, वाईस चेयर-2025 अदिति चंद, शिवानी धोनी-कोषाध्यक्ष-2025, आर्ची अग्रवाल, सचिव-20255 ने अपने किये गए कार्यो का विवरण सभी सदस्यों के साथ साझा किया।
ब्रांच कॉउंसलर के सी मिश्रा ने सभी पूर्व सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नवीन ऑफिस बैरिअर्स की घोषणा की। सर्वसमिति से स्टूडेंट ब्रांच की चेयर-आर्ची अग्रवाल, वाईस चेयर- वैष्णवी नेगी, कोषाध्यक्ष- यथी पचौरी, सचिव-अदिति सिंह, वेबमास्टर-तनीषा पंत व WIE एफिनिटी ग्रुप का चेयर-स्निग्धा असवाल को वर्ष – 2026-27 हेतु चुना गया। सभी पूर्व ऑफिस बैरिअर्स द्वारा नवीन ऑफिस बैरिअर्स को पदभार ग्रहण करवाया गया। बैठक में उपस्तिथ प्रबजोत कौर, प्रियांशी जोशी, अनंनिया दीक्षित, शिवानी कठैत, भूमिका बुधलाकोटी, दिव्यांशी श्रेष्ठा, स्नेहा धामी ने भी अपने अनुभव सभी के साथ साझा किये।
सभी पूर्व ऑफिस बैरिअर्स को उनके योगदान हेतु ब्रांच काउंसलर द्वारा सर्टिफिकेट व मोमेंटो प्रदान किये गए। इस दौरान बैठक में IEEWIT स्टूडेंट ब्रांच के 41 सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सामूहिक भोजन के उपरान्त बैठक की समाप्ति की औपचारिक घोषणा की गयी। कार्यक्रम का संचालन निशा बिष्ट एवं वैष्णवी नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रांच कॉउंसलर द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]