फायर मिस हुआ तो बेल्ट से गला घोंट पत्नी की जान लेने का किया प्रयास, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। बिलासपुर की महिला के प्रेम में पड़े रम्पुरा के युवक ने पत्नी पर तमंचा तान दिया। आरोप है कि इस दौरान फायर भी किया, लेकिन मिस होने के बाद पति ने बेल्ट से पिटाई करते हुए उसका गला घोंट दिया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो पीड़िता की जान बची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी आरती रस्तोगी ने बताया कि उसका विवाह सूरज रस्तोगी से हुआ था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। उसका पति वाहन चालक था, ऐसे में उसकी मुलाकात सोढ़ी कालोनी बिलासपुर निवासी चांदनी गुप्ता से हुई। चांदनी गुप्ता ने उसके पति को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसका पति उस पर अत्याचार करने लगा।  20 जून को उसका पति चांदनी को लेकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो पति ने माफी मांगी और भविष्य में चांदनी से कोई संबंध न रखने की बात कहीं। बावजूद इसके दोनों का संपर्क लगातार बना रहा। इसकी शिकायत उसने अपनी सास, ससुर, देवर, चचेरे ससुर से की तो उन्होंने भी उसे धमकाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

13 जुलाई की रात दो बजे उसका पति बाहर से आया। इस दौरान उसने उसे जान से मारने के इरादे से तमंचा निकाला और फायर कर दिया। लेकिन फायर नहीं चला। यह देख वह बाहर भागने लगी तो पति ने पकड़ लिया और उसकी बेल्ट से पिटाई करते हुए गला घोंट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो उसकी जान बच गई। आरती का आरोप है कि पति को उसकी सास ससुर, देवर, देवरानी, ननद और चचेरे ससुर का समर्थन है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news If the fire was missed police registered a case on the complaint of the victim then tried to strangle the wife with the belt US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More