पति-पत्नी के बीच रक्त-रंजीत संघर्ष में पत्नी ने तवे और फंटी से कर दी पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
बाजपुर। पति-पत्नी के बीच बुधवार रात करीब ढाई बजे हुए रक्त-रंजीत संघर्ष का रूप ले लिया। आत्मरक्षा में पत्नी ने पास में रखे तवे और लकड़ी की फंटी से पति के सिर पर जोरदार वार कर दिए, जिससे पति की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सुभाष नगर वार्ड नंबर-8 गुरुद्वारा साहिब के पीछे स्थित कॉलोनी में मजदूरी करने वाला 32 वर्षीय चंद्रप्रकाश पुत्र शंकर सिंह अपनी पत्नी कंचन और दो बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहता था। बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण चंद्रप्रकाश और कंचन में अक्सर विवाद रहता था। बुधवार देर रात चंद्रप्रकाश और कंचन के बीच विवाद काफी बढ़ गया। ये विवाद रात करीब ढाई बजे तक चलता रहा। पुलिस की पूछताछ में कंचन ने बताया कि झगड़े के दौरान चंद्रप्रकाश ने उसे पीटा और तवा लेकर उस पर झपटा। छीनाझपटी में कंचन ने पति के हाथ से तवा छीनकर उसी के सिर पर मार दिया। इसके बाद चंद्रप्रकाश बेहोश हो गया। सुबह पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद मृतक के पिता शंकर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bazpur News blood between husband and wife - Ranjeet Sangharsh crime news In a bloody conflict between husband and wife the wife killed her husband with a pan and fan US nagar news uttarakhand news Wife killed her husband

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More