200 रुपये के विवाद में मजदूर ने अपने साथी राजमिस्त्री की गला दबाकर कर दी हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। 200 रुपये के विवाद में एक मजदूर ने अपने साथ राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बीते 14 अक्टूबर की सुबह उत्तरी हरिद्वार में शांतिकुंज के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में एक राजमिस्त्री का शव मिला था। मृतक की पहचान रामनिवास (निवासी पुंवाया, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें खुलासा हुआ कि रामनिवास की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर काम करने वाले ठेकेदार और मजदूरों से पूछताछ की।जांच में सामने आया कि 13 अक्टूबर की रात रामनिवास का साथी मजदूर सतेंद्र (निवासी गांव खटकी, परीक्षितगढ़, मेरठ) के साथ 200 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद से ही सतेंद्र मौके से फरार है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपित सतेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है और दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 200 रुपये का विवाद a laborer strangled his fellow mason to death crime news Dispute of 200 rupees haridwar news In a dispute of 200 rupees laborer strangled his fellow mason to death murder news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज मजदूर ने अपने साथी की कर दी हत्या मर्डर न्यूज राजमिस्त्री की गला दबाकर कर दी हत्या हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More