गौलापार स्थित एक होटल में युवकों ने रेस्टोरेंट मैनेजर को बेल्ट व कड़े से हमला कर किया लहूलुहान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काठगोदाम। यहां गौलापार स्थित रॉयल स्पाइस होटल एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। कमरे की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट में मैनेजर पर बेल्ट व कड़े से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:30 से 9:50 बजे के बीच कुछ युवक रॉयल स्पाइस होटल पहुंचे और कमरे की मांग करने लगे। आरोप है कि जब होटल के मैनेजर रमेश चंद्र ने उनसे कमरे का उद्देश्य पूछा, तो उन्होंने बताया कि वे ताश खेलने के लिए जगह चाहते हैं। मैनेजर द्वारा नियमों के तहत मना किए जाने पर युवक भड़क उठे। उन्होंने पहले झगड़ा किया, फिर बेल्ट और कड़े से रमेश चंद्र पर हमला कर दिया। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

घटना के बाद घायल रमेश चंद्र को उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर उक्त युवकों के खिलाफ प्राणघातक हमले, धमकी और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही पुलिस को मैनेजर ने तहरीर सौंपी है, एसओ काठगोदाम ने बताया कि घटना होटल में लगे CCTV कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। मैनेजर रमेश चंद्र ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही होटल कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस सहायता की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: attacked the restaurant manager with a belt and bracelet Crime News. In a hotel located in Gaulapar Gaulapar news In a hotel located in Gaulapar leaving him bleeding leaving him bleeding. Uttarakhand News youths attacked the restaurant manager with a belt and bracelet youths created a ruckus उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गौलापर न्यूज गौलापार स्थित एक होटल में युवकों ने मचाया उत्पात रेस्टोरेंट मैनेजर को बेल्ट व कड़े से हमला कर किया लहूलुहान

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More