पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में नकल माफिया हाकम सिंह और उसका सहयोगी पंकज गौड़ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है।दोनों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का
झांसा देकर लाखों रुपये की मांग करने का आरोप है।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सफलता दिलाने का प्रलोभन देकर 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे। योजना यह थी कि यदि परीक्षार्थी स्वतः चयनित हो जाते तो आरोपी रकम हड़प लेते और असफल होने की स्थिति में भविष्य की परीक्षाओं में पैसे “एडजस्ट” करने का बहाना बनाकर अभ्यर्थियों को अपने झांसे में रखते।
 
देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्तरूप से संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी। इसी दौरान सूचना मिली कि परीक्षा में धोखाधड़ी करने के लिए गिरोह सक्रिय है। जांच में सामने आया कि पंकज गौड़, हाकम सिंह के संपर्क में है और अभ्यर्थियों से पैसे की मांग कर रहा है। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाकम सिंह (42 वर्ष), पुत्र केदार सिंह, निवासी ग्राम निवाड़ी पोस्ट बैटरी, थाना मोरी, उत्तरकाशी, पंकज गौड़ (32 वर्ष), पुत्र केशवानंद गौड़, निवासी ग्राम कंडारी, ब्लॉक नौगांव, राजस्व थाना कंडारी, बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में उत्तराखंड
प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं उपाय ) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों की साजिश परीक्षा की सुचिता
और गोपनीयता को प्रभावित करने वाली नहीं थी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: copy mafia Hakam Singh and his associate Pankaj Gaur were arrested crime news dehradun news In a joint operation by the police and the Special Task Force (STF) Joint operation by the police and the Special Task Force (STF) uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज नकल माफिया हाकम सिंह और उसका सहयोगी पंकज गौड़ गिरफ्तार पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More