रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस और लूट की घटना के आरोपी बदमाशों के बीच कोतवाली जसपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का विवरण लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली जसपुर क्षेत्र में देर रात लगभग दो बजे पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दिलशाद नाम के बदमाश को गोली लगी है। उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। कार्यवाही के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है। बताते चलें कि बीती 14 सितंबर कोतवाली जसपुर क्षेत्र में आरोपीयों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे कोतवाली जसपुर में धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए लूट की घटना के आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]