फूलगढ़ स्थित पथरेश्वर मंदिर दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ स्थित पथरेश्वर मंदिर में दो साधुओं की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मंदिर की गद्दी पर कब्जा जमाने की साजिश और ब्लैकमेलिंग इस दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह बनी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है,जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार की रात पंकज निवासी ऐथल ने पुलिस को सूचना दी थी कि मंदिर में ठहरे दो साधुओं की हत्या हुई है। सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी, एसओ रविंद्र कुमार मौके पहुंचे थे। जांच के दौरान मंदिर परिसर के पास खोदाई करने के बाद दो साधुओं के शव बरामद हुए थे। एक की पहचान सेवा गिरी (38) के रूप में हो गई थी। दूसरे की नहीं हो पाई थी। मंगलवार की दोपहर दूसरे साधु की पारस गिरी (40) के तौर पर हुई। दोनों शुक्रताल मुजफ्फरनगर यूपी के रहने वाले थे। जांच में सामने आया कि 14 जुलाई को फूलगढ़ गांव स्थित पथरेश्वर मंदिर में आयोजित भंडारे में दोनों पहुंचे थे और तभी से यहीं ठहरे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

पुलिस की पूछताछ में पंकज ने बताया कि ऐथल के रामेश्वर मंदिर में रहने वाले उत्तम झा ने उसे जानकारी दी थी। उत्तम 18 जुलाई की रात पथरेश्वर मंदिर में ही था। रात में उसने सेवा गिरी और उत्तम गिरी को शराब पीते देखा था। 19 तारीख की सुबह गड्डा खोदते हुए अन्य लोगों को देखा था। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी अखिल गिरी के कहने पर लक्सर के इस्माइलपुर निवासी आशु उसे वहां से सुल्तानपुर ले जाकर बस में बैठा आया था। वापस ऐथल मंदिर में आकर उसने पंकज को घटना के बारे में बताया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News double murder case haridwar news Hindi News murder news News from the hills News From the Pahad Pathreshwar Temple in Phoolgarh police solved the case Police solved the double murder case at Pathreshwar Temple in Phoolgarh uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More