गुमशुदा अंकिता भंडारी मामले मे पुलिस ने रिजार्ट मालिक पूर्व राज्य मंत्री बेटे सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, जल्द ही हो सकता है खुलासा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। विगत 5 दिनों से गुमशुदा चल रही अंकिता भंडारी मामले मे पुलिस ने पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे रिजार्ट मालिक पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं।
पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस और एसडीआरएफ जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल ग्राम श्रीकोट नादलसूं निवासी अंकिता भंडारी (19 वर्ष) पुत्री उपेंद्र सिंह भंडारी गंगापुर स्थित विनन्तरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तहरीर में बताया गया कि अंकिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मन बहलाने के लिए पुलकित आर्य और सौरभ उसे 18 सितंबर को दुपहिया से ऋषिकेश घुमाने ले गये थे, जहां से देर शाम को वह सभी रिसार्ट लौट आए थे। अगले दिन सुबह से अंकिता गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पिता से जानकारी की गयी तो पता चला कि वह गांव भी नहीं गयी है। जब अंकिता के परिजन गंगापुर पहुंचे और उन्होंने रिसार्ट कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन सभी के बयानों में विरोधाभाष मिला। जिसके बाद अंकिता के पिता ने रिसार्ट के संचालक, मैनेजर तथा एक अन्य कर्मचारी पर संदेह जताते हुए राजस्व उपनिरीक्षक को शिकायत दी थी। आखिरकार गुरुवार को जिलाधिकारी के आदेश पर यह मामला लक्ष्मणझूला पुलिस थाने में ट्रांसफर किया गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल रिसार्ट पहुंचकर आवश्यक छानबीन की और रिसार्ट को सील कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: In the missing Ankita Bhandari case may be revealed soon rishikesh news the former minister of state the police arrested three people including the son of the resort owner Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More