विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से हड़पी 11 लाख की रकम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कबूतरबाज द्वारा 11 लाख की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित प्रभावित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार जितेंद्र कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी रामधाम कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद ने शिकायत देकर बताया कि उसने टाइम्स जॉब में नौकरी के लिए बॉयोडाटा दिया था। अक्तूबर 2023 में यूरोप के फिनलैंड की कंपनी हुहुतामाकी का मेल उसे मिला, जिसमें उसे जीएम की पोस्ट ऑफर किया गया। उसेकहा गया कि नौकरी पाने के लिए उसे कुछ रकम देनी होगी, जिसके बाद पैसे वापस मिल जाएंगे। आरोप है कि उससे जॉब, वीजा, टिकट और बैंक खाता खुलवाने के लिए पैसे मांगे। विश्वास कर उसनेकंपनी के बैंक फेडरल के खाते में रुपये जमा कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद कंपनी ने उसका ऑनलाइन इंटरव्यू भी लिया, लेकिन फिर उससे कोई संपर्क नहीं किया। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। बाद में उसे पता चला कि उससे रकम हड़प ली गई है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: an amount of Rs 11 lakh was grabbed from a young man haridwar news In the name of getting a job abroad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More