तीर्थ नगरी में इंसानियत शर्मसार : महिला की बिजली के खंभे से बांधकर लात-घूंसे और डंडों से पीटाई 

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रविवार को इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर लात-घूंसे और डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वायरल वीडियो में महिला खंभे से बंधी हुई रोती-चिल्लाती नजर आ रही है, जबकि आरोपी उसे पीटते हुए यह कहते सुने जा रहे हैं कि उसने उनके घर में घुसकर बच्चों का गला दबाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि महिला के बेटे की तहरीर पर राहुल, इंदर, आशु, नागेश, राकेश और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे महिला टहलने के लिए निकली थी और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण रास्ता भटककर एक घर में चली गई। इसी दौरान कॉलोनी के लोगों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई की, साथ ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महिला के घर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A shocking incident that shook humanity in the holy city crime news haridwar news Humanity shamed in the holy city: Woman tied to an electric pole and beaten with kicks-punches and sticks uttarakhand news Woman tied to an electric pole and beaten उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तीर्थ नगरी में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More