सीएम की मौजूदगी में अंदर प्राण प्रतिष्ठा, बाहर नेताओं की दांव में लगी प्रतिष्ठा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शनिवार को कालूसिद्ध मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मामला उस वक्त गरमा गया जब एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल और पार्षद राजेंद्र अग्रवाल उर्फ मुन्ना को रस्सी के बाहर रोक दिया गया। दोनों नेता सड़क किनारे खड़े रह गए, जबकि मुख्यमंत्री के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता अंदर प्रवेश कर गए। जब वरिष्ठ भाजपा नेता चंदन सिंह बिष्ट ने एसएसपी से हस्तक्षेप करते हुए निवेदन किया तो एसएसपी ने अजीबो गरीब लहजे में जवाब दिया, “पार्षद हो या मेयर, कोई फर्क नहीं पड़ता।” यही वाक्य चिंगारी बन गया। इस बीच चंदन बिष्ट भावुक हो गए। एक वरिष्ठ नेता को इस तरह भावुक होते देख भाजपा कार्यकर्ताओं में माहौल पूरी तरह गरमा गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी ने भी पुलिस पर सीधा हमला बोला और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बार-बार जानबूझकर अपमानित किया जाता है। जबकि दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख सीएम पुष्कर सिंह धामी को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने अधिकारियों के रवैये पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

बहरहाल पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार में उसी की पार्टी के जन प्रतिनिधियों को इस तरह रस्सी के बाहर खड़ा कर देना जहां जन प्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा को दांव में लगाती है वहीं इस तरह का व्यवहार पार्टी के भीतर भी कई सवाल खड़े करता है। क्या नये चेहरे आते ही पुरानो का वजन कम हो गया या फिर पुलिस के आला अधिकारियों को सीमा उल्लंघन की खुली छूट मिल गईं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news In the presence of CM Pran Pratishtha inside Presence of CM prestige at stake outside prestige of leaders at stake outside uttarakhand news अंदर प्राण प्रतिष्ठा उत्तराखण्ड न्यूज बाहर दांव में प्रतिष्ठा भाजपा न्यूज सीएम की मौजूदगी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More