एनयूजे-आई का प्रांतीय सम्मेलन में संगठन की मजबूती व पत्रकार हितो के मुद्दो को लेकर हुआ मथंन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। देवभूमि उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज मे नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट-इण्डिया (एनयूजे-आई) उत्तराखण्ड का प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की कई व प्रस्ताव पारित किये गये। शुक्रवार को  नगर के अग्रसेन भवन के सभागार में एनयूजे-आई के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र भारद्वाज एवं प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार पांडेय के संयुक्त संचालन में सम्पन्न हुयी। बैठक में पत्रकार मान्यता की अवधि 5 वर्ष किये जाने व यूपी सरकार की तर्ज पर विज्ञापन मान्यता की सूचीबद्धता एक ही बार मे स्थाई किये जाने, न्यूज़ पोर्टलो को सूचीबद्ध किये जाने व बड़ते न्यूज़ पोर्टल व उसको आपराधिक किस्म के लोगो द्वारा चलाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुये इस संदर्भ में मुख्यमंत्री व सूचना महानिदेशक से शिष्ट मण्डल के मिलने, राज्य सम्पति विभाग, राज्य अतिथि गृहो व अन्य विभागों के अतिथि गृहो में पत्रकार को रुकने के लिये निशुल्क सुविधा दिये जाने व उसका खर्च सूचना विभाग से लिए जाने, प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने, वयोवृद्ध पत्रकारों को पेंशन दिये जाने व वयोवृद्ध सम्पादक केके गुप्ता, वयोवृद्ध पत्रकार भगवान सिंह गंगोला की 7 साल लम्बित पेंशन फाइलों के निराकरण के लिये सूचना महानिदेशक से मिलने, केंद्र व प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, परिषदों, समितियो पत्रकारों को भी प्रतिनिधित्व दिये जाने, जिला सूचना अधिकारी नैनीताल की कार्यप्रणाली के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुये उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु सूचना महा निदेशक को भेजे जाने, प्रदेश में संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान चलाये जाने व आगामी प्रान्तीय बैठक हरिद्वार में किये जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये। कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कार्यकारिणी कैलाश जोशी, मुख्य संरक्षक ब्रहमदत्त शर्मा, संरक्षक तारा चन्द्र गुर्रानी, के के गुप्ता, प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार पाण्डे, प्रदेश कोषाध्यक्ष काशी राम सैनी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आरडी खान, अरविंद मलिक, जितेन्द्र पपनै, प्रदेश सचिव भगवान सिंह गंगोला, एम. हसनेन, मनोज लोहनी, गिरीश जोशी, सुनील भारद्वाज, प्रवीण चोपड़ा, रमेश यादव, प्रमोद बमेठा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.ज़फर सैफी, प्रांतीय वित्तीय सलाहकार सरोज आनंद जोशी, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक दिलीप गड़िया, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, प्रदेश कार्यालय सचिव गोपाल जोशी, कुमाॅऊ मण्डल के अध्यक्ष दिनेश जोशी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील त्यागी, नैनीताल जिलाध्यक्ष डाॅ. नवीन जोशी, पिथोरागढ़ जिलाध्यक्ष सुशील खत्री, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, बागेश्वर जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता, जिला सचिव नैनीताल आशुतोष कोकिला, रामनगर नगराध्यक्ष गिरीश पांडे, सुनील तलवार, राजा चौधरी, संजीव सिंह, गोपाल नाथ गोस्वामी, राजकुमार छावड़ा, राजेश शर्मा, राव रिफाकत पुंडीर, संतोष आर्यन, राजेश शर्मा, तारा ठाकुर, राकेश वर्मा, अनिल दीप महल, दया तिवारी सहित कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सितारगंज नगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष आशीष पांडेय, नगर महामंत्री जसपाल कोहली, उपाध्यक्ष संदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष शेर सिंह, दीपक भरद्वाज, अमित रस्तोगी, राजीव सक्सेना, राजू गुप्ता, रजत बिष्ट, संदीप अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: In the provincial conference of NUJ-I Sitarganj news there was a discussion about the strength of the organization and the issues of journalistic interest US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More