तिंरगा यात्रा में सासंद एवं कुमाऊं आयुक्त ने लहराया तिरंगा, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधी मंडल एवं कैमिस्ट एसोसिशन ने किया स्वागत   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बुधवार (आज) शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद अजय भट्ट के साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने भी तिरंगे साथ सिरकत की। तिंरगा यात्रा का शुभारम्भ प्रातः 9 बजे देवलचौड़ से किया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, तमाम गणमान्य ब्यक्ति, ब्यापारी एवं सामाजिक संगठनो के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की। तिंरगा यात्रा में जहां सासंद एवं कुमाऊं आयुक्त शान से तिरंगा लहरा रहें थे, वहीं तमाम राजनितिक दल के नेता भी तिरंगे के सम्मान में भारत माता की जय बोलते हुए साथ चलते हुए राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए तिरंगे की शान में मस्त था। 
 
“माँ तुम्हें प्रणाम” रैली के स्वागतार्थ प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला एवं महानगर इकाई द्वारा पुष्प वर्षा करने के साथ ही फल, चॉकलेट, जल, बिस्किट वितरित कर रैली का भव्य स्वागत किया गया। स्वागतार्थ मौजूद लोगों में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ,चंद्र शेखर पंत, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, महानगर मीडिया प्रबंधक मनोज कुमार पाण्डे, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी (डब्बू), महिला सचिव गीता कांडपाल, मदन फ़र्त्याल, हितेंद्र भसीन, पवन जोशी, पवन वर्मा, रोहित भट्ट, महिला जिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, महिला जिला महामंत्री उर्वशी बोरा, किरन जोशी, संजू पाना, कौशलेंद्र भट्ट, मुरली मनोहर मुलानी, शिव कपूर, लाला जायसवाल, नीरज गुप्ता, अरविंद चौहान, संजय गुप्ता, राजू रावतविनीता शर्मा, मीना सेठ, रेनू टंडन, ड्रग एवं कैमिस्ट एसोशिन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, महामंत्री संदीप जोशी सहित अनेकों लोग मौजूद रहें।
 
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी रैली में बावजूद व्यवस्था थी सिस्टम में 

 
ज्ञात हो कि तिरंगा रैली में सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, एसपी क्राइम एवं यातायात, सीओ ट्रेफिक, सीओ प्रशासन, नगर कोतवाल भी तिरंगे की शान में सम्मिलित थे, वावजूद ट्रेफिक व्यवस्था पूर्ण रूप से पटरी पर थी। एक तरफ तिरंगा रैली और दूसरी तरफ यातायात सामान्य रूप से चल रहा था।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chemist association Haldwani news In the Tricolor Yatra MP and Kumaon Commissioner hoisted the Tricolor Provincial Industry Trade Board and Chemist Association welcomed Provincial Industry Trade Delegation Tricolor Yatra uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने ग्राम प्रधान को किया पद से निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द उर्फ अकौढा मुकर्मतपुर की प्रधान बसंती देवी को पद से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें […]

Read More