उत्‍तराखंड में फिर चोटी कटने के मामले आए सामने, दो दिनों में छह युवतियों की कटी चोटी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। उत्‍तराखंड में फिर चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। पिछले दो दिन में छह युवतियां इसकी शिकार बनी हैं। कोटद्वारा में छह मामले सामने आने के बाद से दहशत का माहौल है।

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में एक बार फिर चोटी कटने के मामले प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला लकड़ीपड़ाव निवासी शहाना ने बाजार चौकी पुलिस में पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने टेलरिंग शाप में गई हुई थी। जब वह दुकान से बाहर निकली तो उसकी चोटी कटी हुई थी। जिस वक्त वह दुकान में मौजूद थी, वहां एक युवक आया, जिसने पेंट, कमीज की सिलाई पूछी। शहाना के अतिरिक्त पिछले दो दिनों में लकड़ीपड़ाव मोहल्ले में पांच अन्य युवतियों की भी चोटी काटी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने जिन-जिन स्थानों पर घटनाएं हुई, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सभी स्थानों पर एक युवक नजर आया है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kotdwara news the peak of six girls was cut in two days Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More