मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश किया घोषित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 24 मई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालय के प्रबंधक अथवा प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना घटित होती है तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देखें आदेश

वहीं आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत ने भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा जारी चेतावनी दिनांक 23.05.2023, प्रातः 10ः 00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के क्रम में अवगत कराया है कि दिनांक 23 मई, 2023 से दिनांक 26 मई, 2023 तक उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौडी, नैनीताल, उधमसिंह नगर चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा झक्कड (50-60 किमी०/घंटा से बढ़कर 70 कि०मी०/प्रति घंटा तक चलने की संभावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ऐसी स्थिति में संभावित आपातकालीन स्थिति/आपदा की सम्भावना के दृष्टिगत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये, किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये, आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट स्थिति में रहें, एनएच, लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, डब्ल्यूबी, सीपीडब्ल्यूडी आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में तत्काल खुलवाने का कष्ट करें, समस्त राजस्व उपनिरीक्षक विकास अधिकारी, पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे, समस्त तहसील, चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे, इस अवधि में समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने फोन ऑन रखेंगे, समस्त सम्बधित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र हरिद्वार के दूरभाष नम्बर 01334-223999 1077 (टोल फ्री) पर तत्काल दर्ज करायेंगे तथा अनुरोध किया गया है कि जनपद में आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित समस्त सेवाओं को तत्पर रखे जाने के साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में प्रतिवादन का उच्च स्तर बनाये रखेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news the District Magistrate declared holiday in all schools and Anganwadi centers from 1 to 12 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More