पर्यटन सीजन के मद्देनजर नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटक वाहनों हेतु तैयार ट्रैफिक प्लान की रणनीति रही कामयाब, नहीं लगा जाम, QR कोड को लेकर जनता मे खासा उत्साह  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कलसिया पुल, काठगोदाम निर्माणाधीन होने एवं पर्यटन सीजन में नैनीताल सहित पहाड़ो की सैर पर आने वाले पर्यटकों की भीड़ के चलते डीआईजी कुमाऊँ द्वारा ट्रैफिक प्लान के साथ ही पार्किंग ब्यवस्था हेतु QR कोड प्रारम्भ किया गया था। जिसके चलते ही जहां नैनीताल आने वाले पर्यटकों को सुब्यवस्थित यातायात ब्यवस्था का फायदा मिला वहीं पार्किंग से सम्बंधित QR कोड सिस्टम से पर्यटकों में ख़ासा उत्साह भी देखने को मिला है।

➡️ जनपद नैनीताल हेतु ट्रैफिक प्लान
👉 राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कलसिया पुल, काठगोदाम निर्माणाधीन है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

👉 समस्त सम्मानित जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ जाने वाले भारी व हल्के वाहन वाया चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर मार्ग का प्रयोग करें तथा नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाने वाले छोटे वाहन बाया कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें एवं अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी मंगोली रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें। 

👉 चोरगलिया रोड से आने वाले सितारगंज, खटीमा, टनकपुर के वाहन, जिनको नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाना है, कुॅवरपुर तिराहा/खेड़ा तिराहा चोरगलिया रोड से बाया गौला बाईपास रोड, मोतीनगर तिराहा से रामपुर रोड से पंचायतघर तिराहा से कालाढूंगी मार्ग का प्रयोग बाया कालाढूंगी, मंगोली, रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

👉 यह मार्ग रात्रि 22ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक भारी वाहनों के लिए भी खुला रहेगा।  

👉 नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, बेतालघाट को जाने वाले आवश्यक वस्तुओं के भारी वाहन रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक की अवधि में आवागमन के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

👉 छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुला रहेगा। सभी यात्रिगण से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए अपनी लेन का प्रयोग करें। ओवरटेक न करें।

👉 पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे।

👉 निर्माणाधीन पुल में यातायात के सुचारू संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जा रही है। कृपया पुलिस का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More