शराब कारोबारियों और बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 10 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून में शराब कारोबारियों और बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की चार दिन तक चली छापेमारी पूरी हो गई। इन चार दिनों में छह कारोबारियों से 10 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए गए। जब्त संपत्ति पर कारोबारियों को अपने पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। विभाग की टीमें शनिवार देर रात तक लौट गईं।

 

इस कार्रवाई से देहरादून में व्यापार और रियल एस्टेट क्षेत्र में हलचल रही। आयकर विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई संपत्ति का सत्यापन और कर चोरी रोकने के उद्देश्य से की गई है। दिल्ली में चार स्थानों पर कार्रवाई करने के बाद टीम देहरादून पहुंची थी। करीब 100 अधिकारियों की टीम ने यहां 16 ठिकानों पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

सूत्रों के अनुसार, बिल्डर राकेश बत्ता और रमेश बत्ता के आवास और बल्लूपुर चौक स्थित कार्यालय में टीम ने सबसे अधिक समय बिताया।छापेमारी के दौरान तीन करोड़ रुपये नकद और सात करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए। कारोबारियों ने नकदी और आभूषणों का कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया, इसलिए इन्हें जब्त किया गया। विभाग ने कारोबारियों के घर और दफ्तरों से कई कंप्यूटर, लैपटॉप और टैब भी जब्त किए हैं। सभी उपकरणों की फाॅरेंसिक जांच होगी। डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करने के साथ वित्तीय साक्ष्यों की जांच की जाएगी। कारोबारियों के विभिन्न बैंकों में कुल 22 लॉकर हैं। विभाग लॉकरों में रखी संपत्ति और दस्तावेजों की भी गहन जांच करेगा।इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

आयकर विभाग ने बुधवार सुबह से देहरादून में रियल एस्टेट कारोबारी राकेश बत्ता, रमेश बत्ता, इंदर खत्री, विजेंद्र पुंडीर और शराब कारोबारी कमल अरोड़ा, प्रदीप वालिया के घर और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त cash and jewellery worth Rs 10 crore seized dehradun news Income Tax Department action Income Tax Department raids premises of liquor traders and builders uttarakhand news आयकर विभाग की कार्यवाही उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज शराब कारोबारियों और बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More