गढ़वाल से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में आज 20 मार्च से नामांकन शुरू हो गए हैं। इसी के बीच गढ़वाल से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, विभाग के नोटिस के अनुसार, गोदियाल को 22 मार्च को व्यक्तिगत रूप से महाराष्ट्र के ठाणे स्थित इनकम टैक्स कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना था कि चुनावी समर में नोटिस भेजना का मतलब है कि उम्मीदवार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताया है। गोदियाल ने कहा कि 19 मार्च को आयकर विभाग ने उन्हें तीन नोटिस भेजे गए थे, जिसमें एक उनके नाम पर, दूसरा उनकी पत्नी के नाम पर और तीसरा नोटिस उस फर्म के नाम पर जहां उन्होंने 2018 में काम किया था। गोदियाल का आरोप है कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। कहना था कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लिए बीजेपी को जाना जाता है। आपको बता दें कि गढ़वाल सीट से बीजेपी के अनिल बलूनी का मुकाबला गोदियाल से है। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए गोदियाल ने कहा कि उन्हें परेशान करने के लिए 22 मार्च को ठाणे बुलाया गया है। वह कहते हैं कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो उन्हें डर भी नहीं लग रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह 22 मार्च को ठाणे में आयकर कार्यालय जाएंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए गोदियाल ने कहा कि उनके वकीलों ने आयकर विभाग को सूचित किया है कि वह लोकसभा चुनाव के बाद समन का जवाब देंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Ganesh Godiyal Income Tax Department sent notice to Congress candidate from Garhwal Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More