उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में बुधवार तड़के हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा गोपाल नगर तिराहे के पास सुबह करीब 2 बजे हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बस में चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 65 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश नेपाल के डांग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 सेवा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक माह की मासूम बच्ची नव्या सहित कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के अनुसार, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल जया भूटा (40 वर्ष) निवासी काठमांडू और धनश्री नेपाल (36 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रुद्रपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना के बाद शेष यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बस संचालित करने वाली फर्म को सूचना दे दी गई है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गईं।
हादसे के बाद हाईवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बस को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल यातायात पूरी तरह सुचारू बना हुआ है और पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]