वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मार्गदर्शन में 19 सितंबर से होगी “इंदिरा विकास संकल्प यात्रा”- सुमित

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विकास का पर्याय रही स्व. डॉ इन्दिरा जी को इस दुनिया से विदा हुये आज 3 माह पूर्ण हो गए और इन 3 महीनों में एक पल भी ऐसा नहीं रहा जब हम सब ने उनको याद नहीं किया। क्योंकि स्व. इंदिरा जी हमेशा ही गरीब असहाय लोगों की मदद को तत्पर रहती थी। यह बात आज सोमवार को प्रेस को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी उत्तराखण्ड के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कही। सुमित ने कहा कि यही वजह है कि आज कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्रियों एवं रूद्रपुर कांग्रेस परिवार से जुड़ी प्रमुख सामाजिक संस्था “ज़िंदगी जिंदाबाद” ने गरीब-असहाय को भोजन सेवा कर स्व. इंदिरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुमित ने कहा कि इन 3 महीनों में उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी कई मौकों पर इस बात का जिक्र किया। जबकि हल्द्वानी विधानसभा के स्थानीय निवासियों द्वारा रोज मुझसे मिलकर और फोन कॉल के माध्यम से स्व. इंदिरा जी द्वारा किये गए विकास कार्याें को लेकर चर्चा करना माता जी के द्वारा किये गए अभूतपूर्व विकास कार्यों का जीवंत उदाहरण है। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में माता जी ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्याें को धरातल पर उतारा जिनमें अंतराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रमुख है साथ ही आईएसबीटी, चिड़ियाघर तथा रिंग रोड जैसी अति महत्वपूर्ण योजनाओं है जिनको डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक दुर्भावना के चलते रोक दिया गया या शुरू ही नहीं होने दिया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/13/discussions-intensified-about-kaida-joining-bjp/

विगत् 3 महीनों में मुझे एहसास हुआ की हल्द्वानी वासी भी उतने ही दुःखी है जितना कि मै हूं, और इसलिए शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विस्तृत चर्चा के बाद यह निश्चित हुआ है कि मैं रुके हुये इन विकास कार्याे को पूर्ण करवाने के लिए जनता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त करूं। जिसके क्रम में आगामी 19 सितंबर 2021 से हल्द्वानी महानगर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मार्गदर्शन में, मैं “इंदिरा विकास संकल्प यात्रा” का शुभारम्भ करूंगा। इस यात्रा का प्रमुख उदेद्श्य स्व. डॉ इन्दिरा हृदयेश द्वारा हल्द्वानी विधानसभा में किये गये विकास कार्यों को जनता के सम्मुख रख क्षेत्र की जनता से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका निराकरण करना है। क्योंकि इन योजनाओं के अधूरे रहने से हल्द्वानी और कुमाऊं क्षेत्र विकास के मामले में पीछे रह गया है। अगर यह योजनाएं पूर्ण हो गयी होती तो रोजगार और स्वरोजगार के कई मौके हम स्थानीय स्तर पर पैदा करवा सकते थे जो अब हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इस दौरान सुमित ने यह भी कहा कि वह हमेशा कांग्रेस के साथ रहते हुए ही प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव एड. गोबिन्द बिष्ट, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सुयाल,  प्रदेश महासचिव वरूण प्रताप भाकुनी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट,  प्रदेश सचिव सुहेल सिद्दीकी,  ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट,  ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नरेन्द्रजीत सिंह रोडू, अबू तसलीम, गिरीश पाण्डे एवं श्री वीर सिंह बिष्ट सहित कई कांग्रेसीजन उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Indira Vikas Sankalp Yatra" will be held from September 19 congress news Haldwani news nainital news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More