रोमियो बार प्रकरण में आईजी एवं एसएसपी को विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। देर रात तक रोमियो लेन बार खुलने और बार मे आईजी की उपस्थिति को लेकर गरमाये मामले को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है और कड़ा रुख अपनाया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

बताया जाता है कि शनिवार रात 12:30 बजे तक रोमियो लेन बार में जाम छलक रहे थे।हालांकि ब्रिगेडियर की हत्या के बाद राजधानी मे 11 बजे तक ही बार खोलने को कड़े निर्देश जारी किये गए थे।जानकारी के अनुसार एसपी सिटी फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी उनके सामने आ गए और उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने को कहा। सूचना मिलने पर एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल खुद लाव लश्कर के साथ पहुंचे और उन्होंने करीब एक बजे बार बंद कराया। कप्तान सारे स्टाफ को भूतल पर ले आए और भविष्य के लिए चेतावनी दी। तब तक आईजी वहां से खिसक चुके थे। बार की यह घटना वहां के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

गौरतलब है कि गत 30 मार्च ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या कर दी गई थी। यह वारदात इसी तरह की बार-पब की मनमानी का नतीजा थी। आरोपी मसूरी रोड स्थित जेनजी बार में सुबह छह बजे शराब पीकर निकले थे। पुलिस से सख्ती दिखाई और सभी बार को रात 11बजे तक का समय दिया गया। पुलिस ने कई बार और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी अपने हाथ में ले ली।सीसीटीवी पर भी रात 12.30 बजे रोमियो लेन के बाहर भीड़भाड़ का नजारा दिखा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Instructions to IG and SSP Instructions to IG and SSP to provide detailed and factual report in Romeo Bar case within 24 hours Instructions to provide detailed and factual report within 24 hours Romeo Bar case uttarakhand news आईजी एवं एसएसपी को निर्देश उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज रोमियो बार प्रकरण विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More