अंगीठी की गैस लगने से इंटर के छात्र की मौत, दो चचेरे भाई हुए बेसुध  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रानीखेत। पंतकोटली गांव में थर्टी फर्स्ट की पार्टी दौरान अंगीठी की गैस लगने से इंटर के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके दो चचेरे भाई गैस लगने से बेसुध हो गए। किशोर का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतकोटली निवासी खिरखेत इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं के छात्र विकास कुमार (16) पुत्र लीला राम शनिवार की रात अपने घर पर ही थर्टी फर्स्ट की पार्टी कर रहे थे। विकास के साथ उसके दो चचेरे भाई भी पार्टी में शामिल थे। आंगन में जलाई गई अंगीठी के सामने तीनों ने देर रात तक गाने बजाकर डांस किया। देर रात जब परिवार के सभी लोग सो गए तो विकास और उसके दोनों साथी अंगीठी अपने साथ ही लेकर कमरे में ही सोने चले गए। रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे तक जब कमरा नहीं खुला, तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर कमरा खोला। अंदर कमरे में विकास समेत तीनों बेसुध पड़े थे। परिजन आनन-फानन में तीनों को लेकर राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। जबकि गैस लगने से बेहोश अन्य दो किशोरों का चिकित्सालय में उपचार किया गया। विकास का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Inter student died due to cooking gas ranikhet news two cousins ​​fainted Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More