एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त छापेमारी में उत्तराखण्ड से हथियारों की सप्लाई कर रहा अंतराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय अवैध असलहों के सप्लायर की तलाश में उत्तराखण्ड एसटीएफ एवं महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की देहरादून मे की गयी संयुक्त छापेमारी में एक अभियुक्त थाना क्लेमन्टाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया बदमाश अतर्राष्ट्रीय वन तस्करो के गैंग को अवैध असलहे सप्लाई करता था।पूर्व मे दिल्ली से 2000 अवैध कारतूस बरामदगी के मामले में जेल जा चुका है। वह ऑनलाइन बुकिंग लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट व कुरियर के माध्यम से महाराष्ट्र के गैंग तक अवैध असलहे व कारतूस सप्लाई करता था। तीन दिन पहले महाराष्ट्र में वन्य जीवों के शिकारी गैंग के सदस्यो से भारी मात्रा मे अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए गए थे। अब उत्तराखण्ड एसटीएफ गिरफ्तार शातिर बदमाश की कुण्डली खंगाल रही है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपनी सभी टीमों को उत्तराखण्ड में निवास कररहे बाहरी वांछित बदमाशों, गैंगस्टर पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुक्रम में 02-07-2025 को एसटीएफ उत्तराखंड को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना दी कि जनपद यवतमाल महाराष्ट्र के थाना यवतमाल में धारा 3(25), 4(25), 5 (27) आर्म्स एक्ट, 135 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट पंजीकृत किया था, जिसमे दो शातिर वन्य जीव तस्करो की गिरफ्तारी की गई थी जिनसे एक- 22 कैलीबर की राइफल, एक – 177 कैलीबर एयर गन, एक- डबलबोर पोट गन, एक -32 रिवाल्वर, एक- क्रॉसबो हंटिंग ट्रेजर ट्रिगर गार्ड के साथ, 05 – कारतूस 12 बोर, 50- जिन्दा कारतूस, 85 – जिंदा कारतूस, 0.22 कैलिबर के 90 जिंदा कारतूस, CARTS -5AO.22 IN RINFIRE लॉन्ग राइफल बॉल इंडियन गोला बारूद, स्टील और तांबे के 30 जिंदा कारतूस, 30 जिंदा कारतूस, एक- मिलिट्री रंग की बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुए थे। सम्बन्धित अभियुक्तो से भारी मात्रा मे बरामद हुए अवैध असलहो के सम्बन्ध मे पूछताछ से पता चला कि इस गैंग को ये सारे असलहे देहरादून के रहने वाले उनके गैंग के सदस्य कामरान अहमद द्वारा उपलब्ध कराए गए थे साथ ही पता चला कि इन असलहो का प्रयोग वन्यजीवों का शिकार हेतु प्रयोग किया जाता था।
 
इस सूचना को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच द्वारा उत्तराखण्ड एसटीएफ से साझा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम का गठन कर त्वरित कार्यावाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा देहरादून मे कामरान अहमद की तस्दीक कर जानकारी एकत्रित की गई। पता चला कि अभियुक्त कामरान अहमद अंतर्राष्ट्रीय आर्म्स डीलर गैंग का सदस्य है जो एक शातिर किस्म का अपराधी है। वह पूर्व मे अपने गैंग के सदस्यों के साथ 2000 (दो हजार अवैध कारतूस) बरामदी मे आर्म्स एक्ट मे वर्ष 2022 मे दिल्ली के प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने से जेल जा चुका है। दो जुलाई को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के साथ उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वांछित अभियुक्त कामरान अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी बी-2 / 118 यमुना विहार दिल्ली हाल निवासी केशवकुंज देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया। कामरान अहमद से पूछताछ मे उसके अन्य देशों मे आने-जाने की जानकारी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिन पर एसटीएफ आगे कार्यावाही की योजना बना रही है। गिरफ्तार अभियुक्त कामरान अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी बी-2/118 यमुना विहार दिल्ली, हाल निवासी केशवकुंज लेन न0 13 सी टर्नर रोड़ थाना क्लेम्नटाउन देहरादून, उत्तराखंड उम्र 30 वर्ष का है। उसे केशवकुंज लेन न0 13सी टर्नर रोड़, थाना क्लेम्नटाउन देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। 
 
इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में एसटीएफ उत्तराखण्ड व टीम महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच में निरीक्षक नन्द किशोर भट्ट, एपीआई पवन राठोड़, उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी, एएसआई योगेश गटलेवार, हेड कांस्टेबल सुधीर केसला, अजय डोले, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी, कांस्टेबल कादर खान, कांस्टेबल शैलेश भट्ट शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: an international smuggler supplying weapons from Uttarakhand was arrested dehradun news In a joint raid by STF and Maharashtra Police international smuggler arrested supply of weapons from Uttarakhand uttarakhand news Uttarakhand STF and Maharashtra Police conducted a joint raid अंतराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार उत्तराखण्ड एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त छापेमारी उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड से हथियारों की सप्लाई देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More