हल्द्वानी। देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में शनिवार (आज) आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जसपाल सिंह कोहली को संगठन की ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संगठन का अध्यक्ष चुनागया। जसपाल सिंह कोहली का प्रस्ताव यातायात नगर प्रभारी आफताब हुसैन और कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर को दिया था जिस पर संगठन ने सर्वसम्मति से पारित कर घोषित कर दिया।
जसपाल कोहली ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की सभी जनहित मुद्दों पर तीव्रता से कार्य करूंगा और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करूंगा। जसपाल सिंह कोहली के अध्यक्ष बनते ही यातायात नगर इकाई में खुशी की लहर है।
इस दौरान विक्की सेठी, ट्रांसपोर्टर नेता दया किशन शर्मा, प्रीतपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह कोहली, ट्रांसपोर्टर नेता राजकुमार सिंह नेगी, सोनी सब्बरवाल, देव भूमि ट्रक ओनर महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, उमेश चंद्र पांडे, भाजपा नेता अनिल डब्बू, प्रकाश रावत, डी एस रावत, जसविंद्र सिंह आनंद, चरणजीत सिंह बिंद्रा, दिलप्रीत सिंह बिंद्रा, राजेंद्र अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, हरजीत सिंह चड्ढा, बृजेश तिवारी, गिरीश मलकानी सहित अनेक व्यवसायियों ने हर्ष जताया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]