जोगी नवादा गोलीकांड: भाजपा नेता के भतीजे समेत दो की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बरेली। जोगी नवादा गोलीकांड में आरोपी वरिष्ठ भाजपा नेता के भतीजे टिंकू राठौर और आईवीआरआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे अभिषेक सिंह की संपत्ति कुर्क करने के लिए बारादरी पुलिस ने कोर्ट में आवेदन किया है। फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य 25-25 हजार रुपयेका इनाम घोषित कर चुके हैं। दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगीनवादा की रहने वाली अधिवक्ता रीना सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके परिवार की मोहल्ले के ही सौरभ राठौर समेत अन्य लोगों से रंजिश चल रही है। पिछले साल आठ दिसंबर की शाम उनके पति लखन सिंह स्कूटी से घर आ रहे थे तो आरोपियों ने रोककर हमला कर दिया। बीच बचाव मेंआए लखन के भाई सूरजभान, प्रेमपाल और दरबारी लाल पर भी हमला कर दिया। लाठी-डंडों और नाजायज असलहों से हमले में सूरजभान व लखन के पैर और प्रेमपाल के पेट में गोली लगी। दरबारी लाल के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया।

रीना सिंह की तहरीर पर जोगीनवादा निवासी सौरभ राठौर, उसके भाई टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर, आकाश राठौर,विशाल, हिमालय राठौर, अमित राठौर, लालू पटेल, अभिषेक तमंचा, गोपाल मिश्रा समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मुकदमे में कई आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। लेकिन टिंकू राठौर और अभिषेक तमंचा फरार चल रहे हैं। बारादरी पुलिस की संस्तुति पर एसएसपी ने दोनों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कई ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपियों का कुछ सुराह नहीं लग पाया। अब पुलिस ने दाेनों की संपत्ति की कुर्की के लिए कोर्ट में आवेदन किया है।

बताते चलें कि मुकदमे में नामजद आरोपी काफी दबंग होने के साथ ही टिंकू राठौर, आकाश राठौर और विशाल राठौर एक भाजपा नेता के भतीजे हैं। पहले भी कई बार आपराधिक मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई लेकिन राजनैतिक रसूख के चलते कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मुकदमे के मुख्य आरोपी सौरभ राठौर पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इनामी घोषित किए गए टिंकू राठौर पर जानलेवा हमला व बलवा के पांच मुकदमे हैं। आकाश राठौर व विशाल पर एक-एक और अभिषेक तमंचा पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bulldozer will be run on the property of two people including BJP leader's nephew Jogi Nawada firing case: Bulldozer will be run on the property of two people including BJP leader's nephew uttar pradesh news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More