खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजपुर में दो क्विंटल से अधिक संदिग्ध दुग्ध उत्पादों को जब्त कर किया नष्ट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्तटीम ने बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दुग्ध उत्पादों की खेप पकड़ी।यूपी से लाए जा रहे करीब दो क्विंटल संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन को टीम ने बरामद कर गंदे नाले में नष्ट कर दिया। टीम ने मौके से छह सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

खाद्य सुरक्षा विभाग के डिप्टी कमिश्नर आर एस कठैत के नेतृत्व में सुबह सात बजे दोराहा चौक पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान यूपी के मुरादाबाद से आरही एक निजी बस में एक क्विंटल 40 किलो पनीर, एक बाइक पर 60 किलो संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन पकड़ा गया। वहीं, यूपी के नोएडा से आ रहे एक वाहन में आनंदा ब्रांड का दूध मिलने पर उसका भी सैंपल लिया गया। बरहैनी क्षेत्र में पिकअप वाहन से हल्द्वानी जा रहे दूध के टैंकर को भी टीम ने रोका और सैंपल लिए। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया पनीर और मक्खन नैनीताल, हल्द्वानी और बाजपुर नगर में बेचा जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बरामद सभी दुग्ध उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामपुर निवासी एक व्यक्ति स्वार से निजी बस में पनीर लेकर आया था, जबकि दूसरा व्यक्ति टांडा से पनीर लेकर पहुंचा था। विभागीय टीम ने मौके पर ही संदिग्ध पनीर और मक्खन को नष्ट कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a joint team of the Food Safety Department and the police seized and destroyed more than two quintals of suspicious milk products A joint team of the Food Safety Department and the police seized and destroyed more than two quintals of suspicious milk products in Bajpur. Uttarakhand News bajpur news udham singh nagar news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम दो क्विंटल से अधिक संदिग्ध दुग्ध उत्पाद बाजपुर न्यूज संदिग्ध दुग्ध उत्पादों को जब्त कर किया नष्ट

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More