चम्पावत। चंपावत के चल्थी पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय ईश्वर राम उर्फ दीपक पुत्र लछराम निवासी तल्ली खटोली चौकी चल्थी, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी प्रभारी चल्थी एवं वन विभाग की टीम ने चल्थी पुल की ओर से आ रहे उक्त व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जिसमें उसके पास से गुलदार की एक खाल बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को खाल सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2002)की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में वन विभाग व पुलिस / एसओजी की संयुक्त टीम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम में गुलजार हुसैन वन क्षेत्राधिकारी बूम, गिरीश चन्द्र जोशी वन दरोगा, गौरव वन बीट अधिकारी, संजय सिंह वन बीट अधिकारी, कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी, राकेश कठायत चौकी प्रभारी चल्थी, हेड कांस्टेबल ललित
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]