काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लाखों की स्मैक के साथ स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बरेली के स्मैक तस्कर को काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चै‌किंग कर रही थी। इस बीच बाइक संख्या यूपी25डीसी-3486 को रूकने का इशारा किया गया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर टीम ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर बाइक को रोक लिया। तलाशी में बाइक सवार के कब्जे से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सुरेश मोर्य पुत्र राम मोर्य निवासी 258 अशोक नगर, पोस्ट मणिनाथ, सुभाष नगर जिला बरेली बताया। मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लंबे समय से स्मैक कारोबार को अंजाम दे रहा है। वह बरेली से स्मैक लाकर हल्द्वानी व आस- पास के पहाड़ी क्षेत्रों में सप्लाई करता है। पूछताछ में तस्कर के अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। जिनके आधार पर पुलिस इन तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में सीओ भूपेंद्र धोनी, काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह, मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल करतार सिंह, अशोक सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Joint team of Kathgodam police and SOG arrested smack smuggler with smack worth lakhs Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More