पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शैंपू फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने एक अवैध शैंपू फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के मशहूर ब्रांड्स क्लिनिक प्लस और सनसिल्क के नाम से नकली शैंपू तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। फैक्टरी से करीब 15 लाख रुपये का नकली माल और उपकरण बरामद किए गए हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में ड्रग्स विभाग की टीम ने सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक, गंगोत्री एनक्लेव फेस -3 में एक मकान परछापा मारा। पुलिस के मकान में दाखिल होते ही एक आरोपी छत के रास्ते भाग निकला। हालांकि टीम ने तीन आरोपियों हसीन अहमद, शहबान और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया ये तीनों लंढौरा, मंगलौर के निवासी हैं।

 

तलाशी में एक कमरे के अंदर भारी मात्रा में क्लिनिक प्लस और सनसिल्क के नकली शैंपू, साथ ही पैकिंग मशीन, कच्चा माल, लेबल और खाली बोतलें मिलीं। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह और कंपनी के लीगल मैनेजर को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने पुष्टि की कि बरामद किया गया सारा माल नकली और अवैध है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

पुलिस और ड्रग विभाग की पूछताछ में मुख्य आरोपी हसीन अहमद ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी वैध लाइसेंस के नकली शैंपू का कारोबार चला रहा था। उसके पास न तो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कोई लाइसेंस था और न ही कच्चे माल या लेबलिंग के कोई दस्तावेज।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मौके से चार ड्रम कच्चा माल (लगभग 1,350 लीटर), एक शैंपू फिलिंग मशीन, 800 खाली बोतलें, 32 पेटी नकली शैंपू और बड़ी मात्रा में लेबल बरामद हुए हैं। एसआई इंद्र सिंह गड़ियों की ओर से आरोपियों के खिलाफ धारा 316, 318, 61(2) और 63/65 कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: busted illegal shampoo factory crime news haridwar news Joint team of police and drugs department Joint team of police and drugs department busted illegal shampoo factory and arrested three accused three accused arrested uttarakhand news अवैध शैंपू फैक्टरी का भंडाफोड़ उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More