पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में गांजा बरामद कर तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा/भिकियासैंण। सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आर्टिगा कार से करीब 13 लाख रुपये का 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध रूप से गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी तथा थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा नैल तिराहा के पास चेकिंग अभियान के दौरान सराईखेत की ओर से आ रही सफेद रंग की आर्टिगा कार संख्या एचआर-38 एबी-9680 को रोका गया। तलाशी पर कार में सवार तीन युवकों के कब्जे से 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी शिव विहार कॉलोनी चिल्किया थाना रामनगर जिला नैनीताल, मोहम्मद अनस पुत्र स्व. अतीक हुसैन निवासी तेलीपुरा बड़ी मस्जिद के पास रामनगर तथा मोहम्मद हासिम पुत्र स्व. खलील अहमद निवासी तेलीपुरा रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की उम्र 21 से 22 वर्ष के बीच है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस गांजा की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोतों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। सफल कार्रवाई पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

आरोपियों की गिरफ्तारी में अपर उप निरीक्षक लखविन्दर सिंह, अपर उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल गणेश पांडे शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A joint team of police and SOG (Special Operations Group) recovered a large quantity of cannabis and arrested three smugglers Almora/Bhikiyasain News Joint team of police and SOG Large quantity of cannabis recovered three smugglers arrested uttarakhand news अल्मोड़ा/भिकियासैंण न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज तीन तस्कर गिरफ्तार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम भारी मात्रा में गांजा बरामद

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More