एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने एक किलो पचास ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्कर को एक किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करने के लिए पुलिस द्वारा अवैध नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के तहत बीती रात काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा, एसओजी प्रभारी अनीस अहमद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम के हैडाखान क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति को एक किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त यशपाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी–ग्राम कौंता, थाना खनस्यु, नैनीताल के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हैड़ाखान क्षेत्र से चरस लेकर आता है और हल्द्वानी शहर के अलग अलग स्थानों में बेचकर पैसे कमाता है। बीती रात में भी वह इसी फिराक में तस्करी के लिए निकला था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनीस अहमद, उप निरीक्षक काठगोदाम कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल चंदन नेगी, उमेश कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Joint team of SOG and Kathgodam Police arrested smuggler with one kilo and fifty grams of illegal hashish Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More