प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक महिला ट्रेकर लापता, संयुक्त टीमें जुटी तलाश में

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
उत्तरकाशी। यहां भटवाड़ी तहसील अंतर्गत प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक महिला ट्रेकर के लापता होने के बाद जिला प्रशासन ने व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार महिला ट्रेकर की तलाश में जुटी हुई हैं।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय ट्रेकर दल 29 मई को दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। ट्रेकिंग के दौरान दल की एक सदस्य बबीता पाण्डेय अपने साथियों से बिछड़ गईं। 30 मई को उनके लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने संबंधित विभागों को तत्काल अवगत कराया और जिला प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में आपातकालीन परिचालन केंद्र, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमों को मौके पर भेजा गया। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण अभियान को विशेष सतर्कता और समन्वय के साथ संचालित किया जा रहा है।

रविवार (आज ) खोज अभियान को और व्यापक बनाते हुए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों के साथ डॉग स्क्वॉड, ड्रोन ऑपरेटर टीम  जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को भी तैनात किया गया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की अतिरिक्त टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया है। ड्रोन के माध्यम से दयारा बुग्याल और आसपास के जंगलों एवं खाइयों वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर विभिन्न दल संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर लापता हुई महिला ट्रेकर के रेस्क्यू अभियान की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए खोज एवं बचाव कार्यों,अभियान में लगाए गए संसाधनों, राहत एवं बचाव दलों की तैनाती तथा प्रभावित क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए तथा उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए महिला ट्रेकर की सुरक्षित तलाश सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अभियान को मजबूत बनाने के लिए आईटीबीपी और आर्मी की सहायता लेने के भी निर्देश दिए, ताकि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर खोज अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

सोमवार को आपदा क्यूआरटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एंव वन विभाग की टीमो द्वारा लापता महिला की खोज गोई कैंप से रैथल की तरफ अलग अलग दिशाओं में 5-5 किलोमीटर के दायरे मे सर्च अभियान किया गया।वर्तमान में खोज अभियान अभी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

बताते चलें कि दयारा बुग्याल उत्तरकाशी जनपद का एक प्रमुख पर्यटन एवं ट्रेकिंग स्थल है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक और ट्रेकर पहुंचते हैं। महिला ट्रेकर के लापता होने की घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में खोज अभियान तेज कर दिया है। फिलहाल अभी तक महिला ट्रेकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था और बचाव दल लगातार तलाश में जुटे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Famous Dayara Bugyal Trek Route Female Trekker Goes Missing on Famous Dayara Bugyal Trek Route; Joint Teams Engaged in Search Operation Female Trekker Missing Search and Rescue Operation Underway uttarakhand news Uttarkashi news उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज एक महिला ट्रेकर लापता खोज एवं बचाव अभियान जारी प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More