संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति ने प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाते हुए 30 सितंबर को हल्द्वानी बंद का किया ऐलान

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन पर व्यापारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए 30 सितंबर को हल्द्वानी बंद का ऐलान किया है। बंद को तमाम जन प्रतिनिधियों समेत 38 संगठनों ने समर्थन दिया है।
 
संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति ने आज प्रेस वार्ता में हल्द्वानी बंद का ऐलान किया। प्रेस वार्ता में 30 सितंबर को हल्द्वानी बाजार बंद की घोषणा की गयी, समिति के प्रमुख सदस्यों में हेम चंद्र बलुटिया, बलविंदर सिंह, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार व्यापारियों का शोषण कर रहा है। पीड़ित व्यापारियों को दबाव में लेकर तोड़ने का प्रयास कर रहा है। आज व्यापारियों के सम्मान का प्रश्न है, व्यापारी समाज अतिक्रमण या सड़क चौड़ीकरण का विरोधी नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन सभी व्यापारियों को बैठाकर
सर्वसम्मति बनाने के बजाय दबाव में लेकर अलग अलग व्यापारियों से वार्ता कर दबाव की राजनीति पर उतारू है। पीड़ित व्यापारी 9 मीटर तक सड़क चौड़ीकरण करने और जिनकी दुकाने उसके बाद भी नहीं बच रही है उनके लिए तोड़ने से पूर्व अन्यत्र विस्तापित करने की मांग करता आ रहा है। उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, इसके विरोध में हल्द्वानी का व्यापारी ने बाजार बंद की घोषणा की है।जिसको विभिन्न संगठनों के द्वारा अपना समर्थन दिया गया है। 
 
 
प्रेसवार्ता में व्यापारी नेता हर्षवर्धन पांडेय ने बताया कि संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति, हल्द्वानी के आहवान पर 30 सितम्बर 2024 सोमवार को जिला एवं नगरप्रशासन की तानाशाही रवैये के विरोध में सम्पूर्ण बाजार बंद रहेगा। इस बंद को लेकर विभिन्न व्यापारिक संगठन, राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने समर्थन पत्र देकर अपनी सहमति जताई है।हर्षवर्धन ने बताया कि समर्थन देने वालों में हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर, वैश्य महासभा, पंजाबी जनकल्याण समिति, गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, प्राचीन श्री शिव सेवा समिति, एक समाज श्रेष्ठ समाज, नवयुवक संघ बरेली रोड, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन, कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, देवभूमि सामाजिक मंच, मुक्तिधाम समिति, मटर गली व्यापारी एसोसिएशन, मंगल पड़ाव व्यापारी एसोसिएशन, जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी, समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड, श्री सत्यनारायण मंदिर समिति, युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति, श्री लटूरिया महाराज आश्रम समिति, जायसवाल समाज, महावर समाज, गुरूद्वारा चार साहिब जादिआंदा, श्री दुर्गा मंदिर, गुरूद्वारा श्री गुरू हरिकृष्ण साहिब जी महाराज, पाराचिनार बिरादरी, केसरवानी समाज, साहू समाज, मॉर्निंग वाकर वैलफेयर क्लब, सुखरायन सभा, पौराणिक शिव मंदिर समिति,देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल, महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन, शुऐब अहमद, प्रदेश महासचिव, समाजवादी पार्टी, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल महानगर, देवभूमि व्यापार मण्डल समिति, देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल, अखिल एकताउद्योग व्यापार मण्डल ने हल्द्वानी बंद को समर्थन दिया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accusing the administration of exploitation announced Haldwani bandh on September 30 Haldwani news Joint Trade Struggle Committee uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More