न्यायाधीश विपिन सांघवी बने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल/दिल्ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में पांच न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश की है। कॉलेजियम, जिसमें जस्टिस यूयू ललित और एएम खानविलकर भी शामिल थे, ने पांच उच्च न्यायालयों के लिए नए सीजे के रूप में नियुक्ति के लिए जस्टिस एए सैयद, रश्मीन मनहरभाई छाया, विपिन सांघी, उज्जवल भुइयां और एसएस शिंदे को चुना। सिफारिश के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक चीफ जस्टिस विपिन सांघी को मुख्य न्यायाधीश के रूप में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस


सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम की पसंद विपिन सांघवी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। विपिन के जन्म के चार वर्ष बाद ही उनका परिवार नागपुर से दिल्ली शिफ्ट हो गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से 1980 में पूरी की। उन्होंने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद 1986 लॉ में एडमिशन लिया और लॉ की डिग्री पूरी होने के बाद दिल्ली में वकालत शुरू की। न्यायाधीश विपिन सांघवी के परिवार में दादाजी वीके सांघवी और पिता वरिष्ठ अधिवक्ता जीएल सांघवी का वकालत के क्षेत्र में अच्छा नाम रह चुका हैं। न्यायाधीश विपिन, सुप्रीम कोर्ट में यूनियन ऑफ इंडिया के लिए पैनल में रह चुके हैं। विपिन सांघवी को दिल्ली उच्च न्यायालय में 2005 में वरिष्ठ अधिवक्ता की उपाधि दी गई। उन्होंने, ऑस्ट्रेलिया, जापान, गोल्ड कोस्ट, होंग कॉन्ग, श्रीलंका समेत विश्व स्तर पर विधि संबंधी कई सैमिनार में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मई 2006 में उनकी दिल्ली उच्च न्यायालय में एडिशनल जज के रूप में पहली बार नियुक्ति हुई थी और फरवरी 2008 में स्थायी जज बने थे। अब दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश(ए.सी.जे.) के रूप में काम करने के बाद न्यायाधीश विपिन सांघवी का तबादला उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High court news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More