कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर कैड़ा का हुआ भव्य स्वागत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार राम सिंह कैड़ा के प्रथम हल्द्वानी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल जिला द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
भाखड़ा पुल लामाचौड़ पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री कैड़ा का विशाल रैली के साथ लामाचौड़, फतेहपुर, कठघरिया, ब्लॉक, ऊंचापुल,
कुसुमखैड़ा और लालडांट समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका अभिनंदन कर उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।
 
भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिले को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री कैड़ा के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही उन्हें दोबारा विधानसभा में सेवा का अवसर मिला है।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
 
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: First visit to Haldwani as a Cabinet Minister Haldwani news Kaida accorded a grand welcome upon his first arrival in Haldwani since becoming a Cabinet Minister Party workers accord Kaida a grand welcome uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पार्टी कार्यकर्ताओ ने किया कैड़ा का हुआ भव्य स्वागत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More