कार की टक्कर से कांवड़िया हुआ घायल, गुस्साए कांवड़ियों और विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर हाईवे किया जाम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में कार की टक्कर मार से एक शिवभक्त कांवड़िए के गंभीर रूप से घायल होने पर गुस्साए कांवड़ियों और विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार (आज) सुबह हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे सितारगंज निवासी गोविंद कांवड़िए को कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। हादसे में कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कांवड़ियों की भीड़ लग गई। आसपास अन्य लोगों और विहिप कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और गुस्साए कांवड़ियों व विहिप कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि चालकों ने वाहनों को अन्य संपर्क मार्ग से निकालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, सीओ अनुषा बडोला, बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान, केलाखेड़ा एसओ ललित मोहन रावल, गदरपुर थाना प्रभारी भुवन जोशी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे शिवभक्तों को समझने की कोशिश की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news angry Kanwariyas and VHP workers protested and blocked the highway bajpur nwes Kanwariya injured in car collision US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More