काठगोदाम पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन ऑटो लिफ्टरों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आटो लिफ्टिंग एवं चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाये जाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने 3 आटो लिफ्टरों को चोरी किये गये मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा भूपेन्द्र सिंह पुत्र स्व. कुलवन्त सिंह निवासी बागजाला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल ने थाना काठगोदाम आकर अवगत कराया कि 16 अप्रैल 2023 को लगभग दो – तीन बजे के मध्य घर के बाहर से खड़ी उसकी  मोटरसाइकिल स्पेलन्डर संख्या -UK04-AB-7213 काले रंग की किसी ने चोरी कर ली है काफी ढूंड खोज करने के बाद भी मोटरसाईकिल नही मिल सकी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेकर एफआईआर न0 53/23 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर उ0नि कृपाल सिंह व उ0नि0 मनोज कुमार के नेतृत्व में 2 टीमें गठित कर चोरी की घटना को तत्काल खुलासे व मोटर साईकिल की बरामदगी के निर्देश दिये गये।पुलिस टीम द्वारा गोलापुल स्टेडियम के पास सघन चैकिंग के दौरान 3 लड़के एक बाईक में कुवरपुर तिराहे से आते दिखाई दिये जिन्हें रोककर डीएल व वाहन के कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन वो नहीं दिखा सके एवं मोटरसाइकिल स्पैण्लडर प्लस काले रंग जिसमें आगे पीछे नम्बर प्लेट भी नहीं था। शक होने पर उ0नि0 कृपाल सिंह द्वारा मोटरसाईकिल की चैसिस नं0 को चैक किये जाने पर चैसिस न0 मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुयी मोटरसाइकिल से मेल खा गया। जिसके बाद उक्त पकड़े गये तीनों लड़कों से सख्ती से पूछताछ किये जाने पर बताया कि उन्होने यह मोटरसाइकिल 16 अप्रैल (रविवार) की रात बागजाला से किसी के घर के बाहर से चोरी कर जंगल में छुपा दी तथा वाहन की पहचान छुपाने के लिये नम्बर प्लेट तोड़कर जंगल में फैक दी। और आज इसे बेचने जा रहे थे। पुलिस द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर अभियोग में धारा 411 भादवि की वृद्वि कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश चन्द्र आर्या उर्फ पिंन्टु उम्र- 23 वर्ष पुत्र स्व0 हीरा राम आर्या निवासी तल्ला बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम, लक्की आर्या उम्र- 20 वर्ष पुत्र श्री स्व0 सुन्दर लाल निवासी बागजाला प्राइमरी स्कूल के पास गोलापार थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल एवं संजय बिष्ट उम्र- 23 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह निवासी बागजाला गोलापार थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल है। तीनों का अपराधिक इतिहास इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 

इस दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 कृपाल सिंह (प्रभारी रि0पु0चौकी हैङाखान), उ0नि0 मनोज कुमार (प्रभारी चौकी खेडा काठगोदाम), कानि0 उमेश प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह एवं चन्दर सांमत सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Kathgodam police arrested three auto lifters including stolen motorcycle Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More