पीएम मोदी के दौरे से पहले केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढका  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। पीएम मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। वे केदारनाथ के लिए केबिल कार और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करेंगे। अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कड़ाके की ठंड और बर्फ की फुंआरों के बीच ही धाम पहुंचे। मौसम खराब होने से धाम में आज हेली सेवा बंद रही। तीर्थयात्री बर्फबारी के बीच गौरीकुंड से पैदल ही धाम के लिए रवाना हुए। 

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण पर मौसम खलल डाल सकता है। गुरुवार को केदारनाथ में मौसम का मिजाज खराब ही रहा। सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। लेकिन नौ बजे से आसमान में घने बादल छा गए, जिससे चारों तरफ रोशनी कम हो गई। दोपहर 11 बजे से केदारनाथ में बर्फबारी होने लगी, जो देर शाम तक होती रही। धाम में मौजूद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि पीएम मोदी के स्वागत व कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लेकिन खराब मौसम के कारण अंतिम समय की व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतें हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समति की ओर से केदारनाथ मंदिर को 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर समेत केदारपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की गई है। पीएम के स्वागत के लिए मंदिर के चारों तरफ रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस दौरान गेंदा व अन्य फूलों के साथ ही आम, पीपल की पत्तियों की माला बनाई गई है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kedarnath Dham covered with white sheet of snow before PM Modi's visit Kedarnath news rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More