मंगलवार (कल) डीजीसीए की टीम द्वारा तकनीकी मानकों का जायजा लेने के बाद 20 मई से शुरू हो सकेगी केदारनाथ धाम हेली सेवा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


केदारनाथ धाम हेली सेवा का निरीक्षण करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम मंगलवार को उत्तराखंड आएगी। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैडों पर सुरक्षा और हेलीकॉप्टर में तकनीकी मानकों का जायजा लेने के बाद हेेली सेवा संचालित की अनुमति मिलेगी। जिसके चलते ही उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण(यूकाडा) ने 20 मई से पांच जून तक केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-ब्यासी मार्ग पर डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में भाई-बहन की मौत 

बताते चलें कि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुल रहे हैं। कपाट खुलते ही बाबा केदार के दर्शनों के श्रद्धालु पहुंचने लगेंगे। पैदल यात्रा न करने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ एविएशन कंपनियों की ओर से हेली सेवा संचालित की जाती है। यूकाडा ने तीन अप्रैल से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। दो दिन के भीतर ही 6 से 30 मई तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो गई। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेली सेवा संचालन करने से पहले डीजीसीए की अनुमति ली जाती है। 3 व 4 मई को डीजीसीए की टीम निरीक्षण करने के लिए उत्तराखंड आएगी। टीम की ओर से हेलीपैड के साथ हेलीकॉप्टर की फिटनेस से संबंधित तकनीकी जायजा लिया जाएगा। इसके बाद डीजीसीए की ओर से अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 मई से पांच जून के लिए हेेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग खोल दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More