सड़क पर ही सभा को संबोधित कर लौट गए केजरीवाल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भीङ देख इतने गदगद हुए केजरीवाल कि मुख्य सभा स्थल रामलीला मैदान जाने के बजाए मुख्य मार्ग पर ही तिरंगा यात्रा रथ को संबोधित कर वापस लौट गए।

बताते चलें कि केजरीवाल आज सुबह पंतनगर से हल्द्वानी पहुंचे थे,  केजरीवाल ने सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत की फिर सीधे बरेली रोड पहुंच कर तिरंगा यात्रा में शिरकत की। बरेली रोड से यात्रा नैनीताल मार्ग पर होकर रामलीला मैदान पहुंचनी थी। लेकिन दो घंटे की इस यात्रा में रामलीला मैदान में भारी भीङ होने और यात्रा में शामिल लोगों के भीतर जाने की स्थिति न होने की सूचना पर आप संयोजक केजरीवाल ने नैनीताल मुख्य मार्ग पर ही सभा को संबोधित कर दिया। हालांकि इस दौरान ज्यादातर लोग केजरीवाल को देखने और सुनने को रामलीला मैदान में ही डटे हुए थे। लेकिन केजरीवाल के सड़क से ही लौट जाने पर ठगा महसूस करते दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/19/as-soon-as-your-government-is-formed-you-will-give-one-lakh-jobs-to-the-unemployed-within-6-months-kejriwal/

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज उत्तराखंड का नव जवान आप की ओर देख रहा है। हम कोई नेता नहीं है, आम आदमी है। इस उत्तराखंड राज्य को भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ लूटा है। युवा रोजगार को तरस रहा है। मैने और उत्तराखंड कै आप के घोषित प्रत्याशी कनॅल अजय कोठियाल ने छह माह में एक लाख युवाओ को नौकरी देने की पूरी रुप रेखा तैयार की है। कहा कि उत्तराखंड से भ्रष्टाचार समाप्त कर आम आदमी की सरकार बनाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। जिस तरह दिल्ली की जनता ने कांग्रेस और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया, उसी तरह उत्तराखंड की जनता भी इन दलों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। और तिरंगा यात्रा में सम्मिलित लोगो की भीड़ से यह तय भी हो गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

तिरंगा यात्रा में आप के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू, उपाध्यक्ष बसंत कुमार, रामशरण वर्मा, दीपक बाली, अजय जायसवाल, शिशुपाल रावत सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kejriwal returned after addressing the gathering on the road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More