खेमराज भट्ट बने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नये कुलसचिव  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के रूप में खेमराज भट्ट ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व में भी खेमराज भट्ट उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उनके लिए उनका अपना परिवार है, और वह अपने परिवार के पास वापस लौट कर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ पर उनकी सेवाओं के पहले के दौर के पश्चात अब जब वह यहाँ पर लौट कर आएं हैं तब से अब तक विश्वविद्यालय ने काफी तरक्की की है। अब वह बतौर कुलसचिव यहाँ पर पुनः लौट कर आये हैं तो इस संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे और मुक्त और दूरस्थ शिक्षा से जुड़े इस संस्थान को विश्वविद्यालय स्टाफ के साथ मिल कर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की तर्ज पर विकसित करने का काम करेंगे।
विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने कुलसचिव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशक प्रो. पी डी पंत, पूर्व कुलसचिव प्रो. संजय सिंह खत्री, उप कुलसचिव नरेंद्र लाल, सहायक कुलसचिव भूपेंद्र नयाल,
दीपक कुमार, विक्रांत्र कुमार, अभिषेक बाजपेई, विमल चौहान, मनमोहन त्रिपाठी, भरत नैनवाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Khemraj Bhatt becomes the new Registrar of Uttarakhand Open University Khemraj Bhatt becomes the Registrar uttarakhand news Uttarakhand Open University

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More