प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान किच्छा निवासी महिला की मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़ में उधम सिंह नगर की किच्छा निवासी एक महिला की भी मौत हो गई। महिला अपने बेटे और बहू के साथ प्रयागराज गई थी। रात तक महिला का शव किच्छा पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को बस और नजदीकी रेलवे स्टेशनों से ट्रेन के माध्यम से किच्छा के करीब 200 लोग प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए। इसमें किच्छा वार्ड 3 निवासी गुड्डी देवी अपने बेटे भाजपा के अनुसूचित मोर्चा किच्छा नगर महामंत्री रिंकू कोहली और बहू के साथ प्रयागराज महांकुभ मौनी अमावस्या स्नान के लिए गई थीं। 28 और 29 जनवरी की रात मची भगदड़ में गुड्डी देवी अपने बेटे और बहू से बिछड़ गईं। 29 जनवरी के सुबह गुड्डी देवी का शव बरामद हुआ। हादसे की खबर पर महिला के घर किच्छा में लोगों का जमावड़ा लग गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। 

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kichha news Kichha resident woman dies during stampede in Prayagraj Mahakumbh udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More