वन विभाग द्वारा बागजाला के लोगो को नोेटिस देने की कार्यवाही के खिलाफ 24 नवम्बर को होगा किसान पंचायत का आयोजन

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वन विभाग द्वारा बागजाला, गौलापार में ग्रामीणों को नोेटिस देने की कार्यवाही के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा 24 नवम्बर को किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बागजाला के ग्रामीणों के साथ ही किसान महासभा के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। यह जानकारी किसान महासभा के जिलाध्यक्ष भुवन जोशी ने दी।
 
जोशी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार प्रदेश में आई है, तब से प्रदेश भर में गरीब जनता को उसकी काबिज जमीन से उजाड़ा जा रहा है। गरीब लोगों द्वारा पूरी जिंदगी की कमाई से बनाए मकान और बस्तियां तोड़ी जा रही हैं। पिछले 2 साल से बागजाला (गौलापार) में भी यहां के निवासियों को उजाड़ने की कोशिश भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है। पहले तो भाजपा सरकार के रहते हुए यहां के लोगों को ग्राम पंचायत के अधिकार से बेदखल करते हुए यहां के लोगों से ग्राम सभा में वोट करने का अधिकार छीन लिया गया। उसके बाद लगातार यहां के लोगों को वन विभाग के माध्यम से नोटिस थमाए जा रहे हैं। उससे पहले किसी भी नए मकान बनने पर रोक लगा दी गयी, हर घर नल योजना रोक दी गई, वन विभाग द्वारा सरकारी सीसी रोड रोक दी गई। वन विभाग की इन जनविरोधी कार्यवाहियों से हजारों की संख्या वाले बागजाला वासी दहशत में हैं। अपनी जिंदगी भर की मेहनत की पूंजी लगाकर बनाए गए घरों पर संकट छा गया है। जानकारी होने के बावजूद भाजपा के सांसद, विधायक व अन्य नेता कान में तेल डालकर बैठे हैं। इसलिए अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा किसान पंचायत बुलाकर अपने हक-अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए 24 नवम्बर (रविवार) को सुबह 10 बजे बागजाला के जसबु थान के मंदिर पर इस किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kisan Panchayat will be organized on 24th November against the action of Forest Department giving notice to the people of Bagjala uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More